एनकाऊंटर टाईम्स, जालंधर कैंट (गुलाटी) छावनी विधानसभा हलके से भाजपा के घोषित किए गए उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ ने अपने चिर-परिचित जोश व उत्साह भरे अंदाज के साथ छावनी क्षैत्र में चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया जिसमें छावनी के लोगों ने भी दोगुना उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। फगवडा़ रोड़ पर सरबजीत सिंह मक्कड़ का दुकानदारों ने फूल मालाओं सेे स्वागत किया
गौरतलब है कि सरबजीत सिंह मक्कड़ काफी समय से छावनी क्षैत्र व आस-पास के इलाकों में पहले ही से अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है तथा लोगों में भी उनकी काम करने वाले नेता के रूप में बनी हुई है।
आज दान मंडी स्थित धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ छावनी के बाजार में लोगों से संपर्क साधा व भाजपा को वोट डालकर विजयी बनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव लोकहित के लिए कार्य किए है तथा आने वाले समय में भी लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। आज के जनसंपर्क अभियान में लोगों ने भरपूर समर्थन दिया व उन्हें विजयश्री दिलाने का पूरा आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शिव दर्शन अब्बी, संजय कालरा, अश्विनी गर्ग, नरेश वालिया,ओम प्रकाश मक्कड़, गुरबिन्द्र सिंह लांबा, पंकज गुप्ता जगमोहन वर्मा,व अन्य उपस्थित थे।