एनकाऊंटर टाईम्स,जालंधर कैंट (गुलाटी) जालंधर कैंट से भाजपा के उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ के पक्ष में पंजाबी फिल्मी अदाकारा माही गिल आज जालंधर कैंट उनके प्रचार के लिए पहुंची। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में जनसमूह उमड़ा हुआ था। खुली जीप में सरबजीत सिंह मक्कड़ के साथ माही गिल ने जालंधर कैंट से प्रचार शुरु किया और पूरे कैंट के बाजारों से हाथ जोड़ कर सरबजीत सिंह को वोट डालने की अपील की गई। माही गिल के साथ साथ सरबजीत सिंह मक्कड़ का जनता ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
भाजपा के काफिले में संजय कालड़ा, जगमोहन वर्मा, शिव दयाल अभी, टोनी मक्कड़, आलम मक्कड़, अजय शर्मा, नरेश वालिया, रजनीश सहगल सहित अन्य मौजूद थे। लोगों ने सरबजीत सिंह मक्कड़ के साथ माही गिल को विश्वास दिलाया कि वह भाजपा को वोट देकर सफल बनायेगे। सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भी कैंटवासियों को अश्वासन दिया कि वह कैंट की समस्याओं को पहल के अधार पर हल करवायेंगे।













