एनकाउंटर टाईम्स, जालंधर कैंट/(गुलाटी) चुनावों का बिगुल बजते ही चुनाव मैदान में चुनाव लडने के इच्छुक नेताओं ने अपना मैदान संभाल लिया है। इसी लड़ी नगर निगम वार्ड नंबर 12 की महिला पार्षद प्रवीण मनु वार्डवासियों की पहली पसंद बनी हुई है। वार्ड नंबर 12 से लोगों की एक ही आवाज आ रही है कि “”अबकी बार फिर प्रवीणा मनु”” कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक बार फिर वार्ड नंबर 12 में प्रवीणा मनु जनता की सेवा के लिए नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार के रूप में डटे गई है। प्रवीणा मनु वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रवीणा मनु द्वारा अपने पार्षद कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों को लेकर लोगों उनकी जहां एक ओर प्रशंसा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जनता का सहयोग भी पूरा मिल रहा है। जनता का मानना है कि की पहली पसंद के रूप में प्रवीण मनु नगर निगम चुनाव में भारी वोटो के साथ जीत प्राप्त करेंगी। पार्षद पति मनोज मनु जो की जालंधर में कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं की श्रेणी में आते हैं वह अपने वार्ड के साथ-साथ पूरे जालंधर में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए भरसक कार्य करते आ रहे हैं। अपने वार्ड नंबर 12 में प्रत्येक वर्ग के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मनु बडिंग सभी प्रकार के विकास कार्य करवाते आ रहे हैं और जीत के पश्चात अपने वार्ड को और भी विकसित बनाएंगे।













