एनकाउंटर टाईम्स, जालंधर कैंट
हैल्पिंग हैड संस्था रामामंडी की ओर से हर महीने की तरह इस महीने भी 80 जरुरतमंदों परिवारों को राशन वितरण किया गया। यह राशन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गौरव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजिंदर बेरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जिनका संस्था के सदस्यों ने स्वागत किया गया। राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजिंदर बेरी ने अपने करकमलों से किया गया। राजिंदर बेरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्था के सदस्यों की ओर से समाज सेवा का जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय योग्य है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए ग़ौरव अरोड़ा सहित सहगल ब्रदर्स वह उनके सहयोगियों को मेरा सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर गौरव अरोड़ा ने मुख्यातिथि राजिंदर बेरी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संजीव सहगल, गगन अरोड़ा, राजिंदर कुमार, सोनू सचदेवा, दीपक अरोड़ा, चौकी प्रभारी विर्क भी अपने साथियों सहित उपस्थित रहे। गौरव अरोड़ा ने बताया कि जो जरुरतमंद परिवार राशन लेना चाहते हैं वह अपना नाम पहले ही लिखा दे। जिनके नाम पहले लिखें होंगें उन्हीं को राशन अगले महीने मिलेगा।













