एनकाऊंटर टाईम्स, जालंधर : आम आदमी पार्टी ने महानगर जालंधर में तिरंगा यात्रा निाकली गई। इस यात्रा में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस यात्रा का उदेश्य पंजाब की अमन शांति और भाईचारे को सांझ करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति की यात्रा है, पंजाब की अमन चैन शांति की यात्रा है।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने लंबे समय तक आतंकवाद का दौर देखा और कोई पंजाबी नहीं चाहता कि वह दौर दोबारा फिर से लौट कर आए। उन्होंने कहा हम सब मिलकर पंजाब की अमन शांति के लिए तथा पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अब लोग पंजाब में बदलाव और शांति चाहते हैं। वहीँ उन्होंने अपने संबोधन से पहले भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदेमातरम का जयघोष किया।
इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष राघव चड्ढा, प्रभारी जरनैल सिंह , अमृतसर नॉर्थ से उम्मीदवार व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। इनके अलावा उनके साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान, व पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।













