जम्मू। माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
बताया गया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01991-234804 या 01991-234053 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही पीसीआर कटरा के हेल्पलाइन नंबर- 01991232010 या 9419145182 पीसीआर रियासी के हेल्पलाइन नंबर- 0199145076 या 9622856295 और डीसी कार्यालय रियासी कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर- 01991245763 या 9419839557 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस घटना में मारे गए 12 लोगों में से 8 की पहचान भी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक जिन लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। उनमें धीरज कुमार आयु 26 वर्ष, पुत्र तरलोक कुमार निवासी नौशेरा राजौरी ,श्वेता सिंह आयु 35 वर्ष पत्नी विक्रांत सिंह निवासी गाजियाबाद यू.पी. , विनय कुमार उम्र 24 साल, पुत्र महेश चंदर निवासी बदरपुर, दिल्ली। ,सोनू पांडे उम्र 24 वर्ष, पुत्र नरिंदर पांडे निवासी बदरपुर, दिल्ली। ,ममता उम्र 38 वर्ष, पत्नी सुरिंदर निवासी बेरी झरजर, हरियाणा। ,धर्मवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी सालापुर, सहारनपुर, यू.पी. ,वनीत कुमार 38 वर्ष, पुत्र विरामपाल सिंह निवासी सहारनपुर, उ.प्र. ,डॉ अरुण प्रताप सिंह उम्र 30 वर्ष, पुत्र सत प्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर, उ.प्र. शामिल हैं।
वहीं, एलजी मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें घटना की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्राइन बोर्ड घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा।













