जगबीर सिंह बराड़ की जीत निश्चित बनाने के लिए कार्यकता दिन रात मेहनत करेंगे—- तरुण गर्ग
एनकाऊंटर टाईम्स, जालंधर कैंट। (गुलाटी) शिरोमणि अकाली दल जालंधर छावनी के प्रत्याक्षी जगबीर सिंह बराड़ के हक में छावनी निवासियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन स्थानिय मैरिज पैलेस में किया गया। बैठक का आयोजन केंटोनमेंट के पूर्व उपप्रधान हरविंदर सिंह पप्पू, तथा राजिंदर कुमार सोनकर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भारी संख्या में कार्यकताओं ने हिस्सा लेकर बराड़ को अपना पूरा समर्थन दिया या। कार्यकताओं ने जगबीर सिंह बराड़ को पूरा विश्वास दिलाया गया कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेगे और उनकी जीत को निशिचत बनायेगे। हरविन्द्र सिंह पप्पू ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बराड़ को विजयी बनाने के लिए दिनरात मेहनत करने का कहा गया। ।इस दौरान कैंट सर्कल प्रधान तरुण गर्ग ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैंट के कार्यकर्ताओं में बराड़ की जीत के लिए पूरा जोश है। तरुण गर्ग ने कहा कि कार्यकता जगबीर सिंह बराड़ को जीत विजय हासिल करवाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।
इस दौरान छावनी निवासियों तथा कार्यकर्ताओं में मिंटू भारद्वाज,विजय बिल्लो,सुरिंदर सिंह बीरा,कनिष्क अग्रवाल,भूषण अग्रवाल,मोंटी,कुमार संजीव, प्रदुमन मित्तल, राजिंदर बांसल,अमित जैन,मनोज कश्यप,रोबिन कनौजिया,अशोक नाहर,अनिल कनोजिया,पवन कुमार पंच,अनिल चौहान,निखिल,कमल सोनकर,सतपाल,चेतन गर्ग तथा राज कुमार राजू उपस्थित रहे।













