एनकाऊंटर टाईम्स, जालंधर : जालंधर छावनी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन अवार्डी के पूर्व आईजी सुरिंदर सिंह सोढ़ी के चुनाव प्रचार को आज जोरदार प्रतिक्रिया मिली. सुरिंदर सिंह सोढ़ी के साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी का घोषणापत्र घर-घर पहुंचा। सोढ़ी को मिल रहे सर्मथन से विपक्ष के सभी हथकंडे को नाकाम कर दिया। सुरिन्द्र सोढी को मिल रहे जनता के समर्थन से आप पार्टी की स्थिति ओर मजबूत हो गई है। सुरिन्द्र सिंह सोढी अपने समर्थकों के साथ आसास के गांवों में अपना प्रचार करते हुए पार्टी की नीतियों के बारें जनता को जानकारी दी। जनता ने उनको विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ है और उनको भारी बहुमत से जीत हासिल करवायेगे। इस अवसर पर परमिंदर बराड़ (रंजीत एवेन्यू), राजकुमार (सोफी गांव), वामनोज़ कोचर, गुरदेव सिंह (समहाई), जगदीप सिंह (खुसरोपुर), एडवोकेट लखनपाल और क्षेत्र के प्रभावशाली अन्य गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।













