एनकाऊटर टाईम्स, जालंधर कैंट
हैल्मपिंगहैंंड संस्था रामामंडी की ओर से गौरव अरोड़ा की अध्यक्षता में राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गौरव अरोड़ा सहित संजीव सहगल, राजिन्द्र कुमार, गगन अरोड़ा सहित अन्य मौजूद थे। इस कार्यक्रम में एएसआई गुरविन्दर सिंह विर्क बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए जिसका संस्था के भी सदस्यों ने स्वागत किया।

गौरव अरोड़ा ने बताया कि आज तीसरा राशन वितरण कार्यक्रम था और अब हर महीने जरुरतमंद परिवारों को राशन देने का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ मेडिकल कैंप का आयोजन और जरुरतमंद बच्चों की फीस भी संस्था की ओर से जायेगी। उन्होने कहा कि अगर कोी जरुरमंद परिवार किसी भी तरह की मदद संस्था की ओर से लेने चाहते है तो वह आपना नाम संस्था के सदस्यों को लिखा सकते है।













