एनकाऊंटर टाईम्स, जालंधर कैंट (गुलाटी)
जालंधर कैंट के गुरुदावरा श्री सिहं सभा के चौक पर आज सुबह दो स्कूली लड़कों में आपसी टकराव हो गया जिसमें एक लड़का घायल हो गया जिसकोे पास के डाक्टर के पास ले जाया गया। हांलकि टकराव के कारण का पता नहीं चल सका, लेकिन हाथोपाई होने के बाद दोनोे गुटों के लड़के इधर उधर भाग गये। मिली जानकारी अनुसार आज सुबह करीब 12 बजे कुछ लड़के गुरुदावरा चौक के निकट खड़े थे कि अचानक दूसरी ओर से कुछ लड़के आये उन खड़े लड़कों के साथ झगड़ पड़े और इससे एक लड़के के सिर पर चोट भी आई। बताया जा रहा है लड़के के सिर से खून निकल रहा था और उसके साथी उसको पास के डाक्टर के पास ले गए।













