चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में भाजपा भले ही दूसरी नंबर की पार्टी बनी थी, लेकिन मेयर पद पर उसने कब्जा जमा लिया है। शनिवार को भाजपा की सरबजीत कौर ने मेयर का चुनाव 14 पार्षदों के समर्थन से जीत लिया। कुल 28 वोटों में से आधे वोट हासिल कर भाजपा को यह बड़ी सफलता मिली है। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद हंगामा करते दिखे। दरअसल चुनाव परिणामों में आप को 14 सीटें मिल थीं और भाजपा 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी।
ऐसे में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने गड़बड़ी करके मेयर पद हासिल किया है। आम आदमी पार्टी का एक वोट ख़ारिज कर दिया गया जिससे आप ने हंगामा किया। इस मौके पर आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भी हंगामा हो रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भी नारेबाजी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस और अकाली दल ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।













