एनकाऊंटर टाईम्स, जालंधर कैंट (गुलाटी) रामामंडी में इन दिनों आप पार्टी के युवा नेता गौरव अरोड़ा सक्रिय हो रहे है और अपने वार्ड में लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए हर सभंव कार्य कर रहे है। जिसके कारण अपने हलके में वह लोगों के चेहते बनने लगे है।गौरव अरोड़ा के कामों को देखते हुए उनको पार्टी में जल्द ही कोई अहम पद मिल सकता है। गौरव अरोड़ा ने पिछले दिनों रामामंडी में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके समाधान के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए कुछ समस्याओं को तो हल करवा दिया गया और रही समस्याओं को भी जल्द हर करवाने का अश्वासन लोगों को दिया है। गौरव अरोड़ा ने एक मुलकात में कहा कि वह अपने हलके के लोगों की सभी समस्याओं को पहल के अधार पर विधायक रमन अरोड़ा के सहोयग से हल करवाऊगा। गौरव अरोड़ा ने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा भी समस्या को हल करवाने के लिए पूरी तरह जनता के साथ साथ है। उन्होने कहा कि हलके में सीवरेज की समस्याओं को कुछ दिन पहले ही हल करवाया गया है और हलके की ओर भी जो समस्याएं है उनको जल्द ही हल करवाया जाएगा।













