एनकाऊंटर टाईम्स, जालंधर कैंट (गुलाटी) भारतीय जनता पार्टी मंडल 13 जालंधर छावनी की ओर से मंडल अध्यक्ष शिव दर्शन अब्बी की अध्यक्षता में पंजाब में कानून व्यवस्था की खराब हालत के विरोध में दीपनगर में धरना प्रदर्शन किया गया ।
इस धरना प्रदर्शन में पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य व मंडल के नगर निगम चुनाव के प्रभारी श्री राजू मागो, पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य रितु कौशल, जिला भाजपा आईटी सेल के संयोजक रजनीश सहगल, जिला भाजपा सदस्य गुरविंदर सिंह लांबा, मंजीत पांडे, सीनियर भाजपा नेता संजय कालरा, मंडल उपाध्यक्ष मीनू शर्मा, मंडल महामंत्री नरेश वालिया, अशोक सोनकर, मोहनलाल गुलाटी, संजीव जमवाल, अनीश चौहान, संजीव भास्कर, सुधीर सिंगला, सतवीर राणा, राजेश अग्रवाल, राकेश प्रताप, बलदेव बसरा, हरित अरोड़ा, आशु गौतम, डॉक्टर विक्रम चड्डा, अरुण कुमार, नवनीश आदि उपस्थित थे।