एनकाउंटर टाईम्स , जालंधर कैंट/(गुलाटी)। जालंधर छावनी के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने दिल्ली स्थित बीजेपी के पार्टी हेडक्वार्टर में भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। जगबीर सिंह बराड़ एक साल पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी से दरकिनार करने के चलते वो नाराज चल रहे थे। क्योंकि कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बना दिया है।जगबीर सिंह बराड़ काफी समय से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। 2023 साल जनवरी में सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले बराड़ आप में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी ज्वाइन करवाई थी। बराड़ के भाजपा में शामिल होने से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू को चुनाव में लाभ पहुंच सकता है।