एनकांऊटर टाईम्स, जालंधर कैंट : भारतीय किसान यूनियन लखोवाल हलका अध्यक्ष परमिंदर सिंह भिंदा ने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन काले कानूनों को निरस्त करने के लिए 27 तारीख को जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व में गांव लोहार प्रतापपुर टी प्वाइंट पर धरना जिया जाएगा। यह धरना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। परमिन्द्र सिंह भिंदा ने कहा कि दुकानदार समझ चुके है कि मोदी सरकार कारपोरेट घरानों के फायदे के लिए काम कर रही है। उन्होने कहा कि इस बंद को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग इस धरने में शामिल हो ताकि किसानों की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर बाबा सुखजिंदर सिंह प्रेस सचिव जालंधर केंट, सुखपाल सिंह संधू उपाध्यक्ष जालंधर केंट , जुगराज सिंह सन्नी अध्यक्ष प्रतापपुरा , बलवीर सिंह प्रखंड अध्यक्ष जंडियाला , धर्मबीर युवा अध्यक्ष मीरापुर, जतिंदर सिंह जोहल अध्यक्ष गुरविंदर सिंह युवा अध्यक्ष , शिंगारा सिंह उपाध्यक्ष, बलजीत सिंह दीवाली, हरमील सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप सिंह आईटी विंग के अध्यक्ष , डॉ. तरसेम लाल मोहन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह मनिहास, गुरनाम सिंह दीप नगर, गुरमुख सिंह धनाल कलां , कुलविंदर सिंह जमशेर आदि मौजूद थे।













