एनकांऊटर टाईम्स, जालंधर कैंट (गुलाटी) सयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए भारतीय किसान संघ लखोवाल जिला जालंधर ने जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व में जालंधर से प्रतापपुरा टी प्वाइंट और नकोदर मार्ग पर धरना दिया गया। जिला प्रेस सचिव ने बताया कि काले कानूनों के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश था। उन्होने बताया कि इस काले कानून के खिलाफ सभी वर्गों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। इस धरने में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भारी संख्कीया में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैंट हलका अध्यक्ष परमिन्द्र सिंह भिंदा. परमजीत सिंह मानकपुर महासचिव पंजाब विधानसभा अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे। करतारपुर से मनमोहन सिंह निझार सुखविंदर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला महासचिव संतोख सिंह मंजीत सिंह अंचल अध्यक्ष मंड संयोजक सुखवीर सिंह थिंड प्रखंड अध्यक्ष जुगराज सिंह सुखविंदर सिंह जिला सचिव युवा अध्यक्ष पवित्र सिंह नकोदर सुखजिंदर सिंह प्रेस सचिव केंट जसपाल सिंह पाला सचिव नकोदर गुरशरण सिंह उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह कुराली धर्मबीर मंडल अध्यक्ष युवा केंट सुखपाल सिंह संधू खुशविंदर सिंह उनके साथ शिवराज सिंह संधू तलविंदर सिंह सिंह पूर्व सरपंच भी मौजूद थे।













