एनकांऊटर टाईम्स, जालंधर कैंट (गुलाटी)
श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाशोत्सव 25 अक्तूबर दिन सोमवार को गुरुदावरा श्री सिंह सभा जालंधर कैंट में हषोल्लास मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए श्री गुरु रामदास सेवक सभा के प्रधान अरविन्द्र सिंह कालरा ने बताया कि सोमवार 25 अक्तूबर को शाम 6 बजे से रात 10.30 बजे तक श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल कीर्तन दरबार गुरुदावरा श्री सिंह सभा जालंधर कैंट में करवाया जा रहा है। इस कीर्तन दरबार में विभिन्न रागी जत्थों दावरा गुरुबाणी से संगत को गुरु चरणों से लगाया जायेगा। कालरा ने बताया कि इस अवसर पर संगत के लिए विशाल चाय और गुरु का लंगर अटूट बांटा जायेगा।